कोलकाता : सारदा चिटफंड घोटाले पर एक युवा बांग्ला निर्देशक फिल्म बना रहे हैं। निर्देशक पार्थसारथी जोरदार की इस फिल्म का नाम है 'कागजोर नौका'। फिल्म के कथानक में बताया गया है कि किस तरह आम आदमी वित्तीय असुरक्षा में घिरा रहता है और जालसाजी करने वाले लोग उसकी सरलता का फायदा उठा कर अपना लाभ कमाते हैं। साथ ही मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकवदी हमले के दौरान जो असुरक्षा का माहौल व्याप्त था उसकी झलक भी फिल्म में दिखाई जाएगी।
वरिष्ठ कलाकार सौमित्र चटर्जी फिल्म में चिटफंड कंपनी के मालिक बने हैं जो भोलेभाले ग्रामीणों को धोखाधड़ी का शिकार बनाता है और उनकी खून पसीने की कमाई से अपना मुनाफा निकालते हैं। पार्थसारथी ने कहा, 'मेरी फिल्म में बताया गया है कि देश का पूरा सुरक्षा तंत्र किस तरह दांव पर लगा है चाहे वह सड़कों पर चलने, यात्रा करने के दौरान सुरक्षा हो या फिर वित्तीय सुरक्षा हो।' फिल्म में विक्टर बनर्जी भी हैं जो इस समस्या के हल की कोशिश करते नजर आते हैं। एजेंसी





