महुआ न्यूज के लांचिंग एडिटर रहे पत्रकार अंशुमान त्रिपाठी ने साधना न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत मैनेजिंग एडिटर के बतौर की है. एसएन विनोद के ग्रुप एडिटर होने के कारण अंशुमान त्रिपाठी को मैनेजिंग एडिटर का पद दिया गया. हालांकि ग्रुप मैनेजिंग एडिटर का पद पहले से ही मयंक गुप्ता के पास हैं जो साधना के मालिक किन्हीं गुप्ता के पुत्र हैं. देखना है कि ग्रुप मैनेजिंग एडिटर और मैनेजिंग एडिटर की जोड़ी क्या क्या मैनेज करती है.
एसएन विनोद के साधना से इस्तीफा देने की चर्चाओं और उनके साईं प्रसाद मीडिया के साथ जुड़ने की बातों को देखते हुए माना जा रहा है कि साधना ग्रुप में एडिटर के रूप में अंशुमान त्रिपाठी को कमान सौंपी गई है. हालांकि साधना में एडिटर का काम लाइजनिंग और रेवेन्यू का ही होता है, पर इस पक्ष को साधना के लिए जो संबंधित खबरें, विज्ञापन, पेड पैकेज आदि दिखाए जाते हैं, उसे यही एडिटर ही बनवाते चलवाते हैं. फिलहाल वो मेल, जिसे साधना के एचआर ने साधना के इंप्लाइज को जारी किया है…
Hello Team,
Please join me in welcoming Mr. Anshuman Tripathi as Managing Editor with Sadhna News division of Prabhatam Group from 13 May’13 onwards. He will be located at Noida.
We wish him all the best and offer our complete cooperation and support.
He can be reached at: Email –id – [email protected]
Thanks & Regards,
Jayanka Rao
Sr.HR Executive





