Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

b4m 5thbday : भड़ास के प्रोग्राम में एसएन विनोद के भाषण के दौरान फोटोग्राफर त्यागीजी की भड़ास

साथियों, दिल्ली में मेरा एक और यादगार दिन रहा. हमारे आवारा कदम हमको आईटीओ स्थित राजेन्द्र भवन ले गये ..मौक़ा था ..भड़ास ४ मीडिया और यशवंत सिंह द्वारा भड़ास न्यूज़ पोर्टल के रंगबाजी के पांच साल पूरे होने का. यादगार इस नजरिये से रहा की आज मुझे देश के नामचीन लोगो और भारतीय पत्रकारिता के शीर्ष पुरुषों से एक ही छत के नीचे मिलने का मौका मिला. जितने भी बड़े नाम ..आज यहाँ उपस्थित हुए ..सारे बहुत ही डाउन टू अर्थ शख्सियत थे. …मुझे सभी से उनका स्नेह और आशीर्वाद मिला.

साथियों, दिल्ली में मेरा एक और यादगार दिन रहा. हमारे आवारा कदम हमको आईटीओ स्थित राजेन्द्र भवन ले गये ..मौक़ा था ..भड़ास ४ मीडिया और यशवंत सिंह द्वारा भड़ास न्यूज़ पोर्टल के रंगबाजी के पांच साल पूरे होने का. यादगार इस नजरिये से रहा की आज मुझे देश के नामचीन लोगो और भारतीय पत्रकारिता के शीर्ष पुरुषों से एक ही छत के नीचे मिलने का मौका मिला. जितने भी बड़े नाम ..आज यहाँ उपस्थित हुए ..सारे बहुत ही डाउन टू अर्थ शख्सियत थे. …मुझे सभी से उनका स्नेह और आशीर्वाद मिला.

सबसे सुखद पहलू यह रहा कि ..आज मुझे भारतीय पत्रकारिता के शीर्ष पुरुष और मेरे आदर्श परम आदरणीय श्री राम बहादुर राय जी के निकट जाने और दर्शन करने का मौक़ा मिला ..कई बरसों की तमन्ना पूरी हुई . भाई यशवंत सिंह से आज सीधे मुठभेड़ हुई ….और बड़ी ही गर्मजोशी से उन्होंने मुझसे मुलाक़ात की और कुछ पल मेरे साथ उन्होंने अलग बातचीत बात की। लखनऊ के तेज-तर्रार पत्रकार बड़े भाई  आदरणीय संजय शर्मा जी आज इस मौके पर सम्मानित किये गए ..उनके सम्मानित होने पर मुझे अत्यंत ही प्रसन्नता हुई .राज्यसभा टीवी हेड आदरणीय श्री अरविन्द सिंह जी को भी आज करीब से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

इस मौके पर चर्चित कार्टूनिस्ट श्री असीम त्रिवेदी , आदरणीय संजय शर्मा जी , मुकेश भारतीय जी , आदरणीय श्री दयानंद पाण्डेय जी , युवा पत्रकार मयंक सक्सेना , प्रयाग पाण्डेय जी सुजीत सिंह प्रिंस समेत कई अन्य विभूतियाँ सम्मानित हुई .कार्यक्रम में मुख्य रूप से परांजय ठाकुर गुहा , राम बहादुर राय, आनंद प्रधान , रूबी अरुण , सुप्रिया जी, अरविन्द सिंह,  मनीष सिशोदिया, पंकज सिंह, एस एन विनोद , अनुरंजन झा , एन के सिंह , शम्भुनाथ शुक्ला , निशीथ राय आदि दिग्गज उपस्थित हुए.

कार्यक्रम के दौरान यशवंत सिंह की आने वाली पुस्तक जानेमन जेल का फर्स्ट लुक भी जारी हुआ. जल्द ही यह किताब बाजार में सौ रूपये से कम कीमत में उपलब्ध होगी . इस मौके पर भड़ास टी शर्ट का वितरण भी आये हुए लोगों को किया गया. सभी वक्ताओं ने मीडिया की वर्तमान स्थिति और जन सरोकार के प्रति घटती उसकी जिम्मेदारी पर  और इससे उबरने की वकालत कि.  मीडिया , न्यू मीडिया और  मीडिया को भविष्य की बड़ी ताकत बताया गया एवं वर्तमान में न्यू मीडिया की भूमिका को लेकर प्रसन्नता जताई गई . वरिष्ठ पत्रकार एस एन विनोद के भाषण के दौरान मशहूर फोठोग्राफर त्यागी जी द्वारा भड़ास निकाले जाने के दौरान आज आमने-सामने भड़ासी तेवर भी देखने को मिले, जो अभी तक केवल ऑनलाइन ही हम सब भड़ास के माध्यम से देख रहे थे.

सिद्धार्थ त्रिवेदी

जर्नलिस्ट

रायबरेली

०९१२५००००४०

[email protected]


tag- b4m 5thbday

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...