हरदोई। चारो तरफ से सँकट मे घिरे सहारा समूह की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में किसानों के बकाया मूल्य के चलते आज सहारा समूह द्वारा संचालित बघौली शुगर मिल के महाप्रबन्धक आरपी सिंह व साथ में आए मिल कर्मचारी ललित शर्मा को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह जिलाधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी के साथ बकाया गन्ना मूल्य के संबंध में बात करने आये थे।
जीएम व ललित शर्मा को अपर जिलाधिकारी के रूम में पुलिस हिरासत में बैठा दिया गया। बाद में 10 करोड़ रुपये का चेक देने के बाद दोनों लोग पुलिस हिरासत से मुक्त हो सके। बतातें चले कि सहारा समूह की इस चीनी मिल पर किसानों का इस वर्ष का 36 करोड़ रुपया बाकी है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह मिल 16 करोड रुपये घाटे में चल रहा है।

लक्ष्मीकांत पाठक





