Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जगन मोहन को कांग्रेस के इशारे पर प्रताडि़त कर रही है सीबीआई : भारती

नई दिल्ली : आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तारी के बाद जगनमोहन रेड्डी के जेल में एक साल पूरा करने पर उनकी पत्नी भारती ने आज सीबीआई पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई को दलीय हितों के हिसाब से नियंत्रित किया गया और जांच में इसलिए विलंब किया गया ताकि उनके पति को जेल में रखा जा सके।

नई दिल्ली : आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तारी के बाद जगनमोहन रेड्डी के जेल में एक साल पूरा करने पर उनकी पत्नी भारती ने आज सीबीआई पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई को दलीय हितों के हिसाब से नियंत्रित किया गया और जांच में इसलिए विलंब किया गया ताकि उनके पति को जेल में रखा जा सके।

भारती ने सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा को एक पत्र लिखा जिसमें आरोप लगाया गया कि जांच ‘संभवत: राजनीति से प्रेरित होकर’ की जा रही है और उनके पास इस बात को मानने का कारण है कि ‘कांग्रेस द्वारा संचालित सीबीआई की मंशा अगले आम चुनाव तक मेरे पति को हिरासत में रखने की है।’ कांग्रेस और तेदेपा पर निशाना साधते हुए भारती ने कहा कि ऐसे हित हैं जो उनके पति को सलाखों के पीछे रखना चाहते हैं क्योंकि इस बात की संभावना है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी अन्य पार्टियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

भारती ने फोन पर कहा, ‘अगर आप पिछले उपचुनावों को देखें तो जगन मोहन रेड्डी ने चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया और यहां से वह 2014 के चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर सकते हैं इसलिए कांग्रेस और तेदेपा ने ऐसा किया है।’ भारती ने कहा कि जांच में एजेंसी द्वारा अपनाए गए तरीके प्रेरित, पक्षपातपूर्ण और दलीय हित से नियंत्रित हैं और मामले के गुण-दोष पर नहीं हैं।

उन्होंने एक पत्र में कहा, ‘जब उच्चतम न्यायालय ने चार महीने के भीतर सीबीआई को जांच पूरी करने का आदेश दिया तो आपके वकीलों ने उच्चतम न्यायालय द्वारा आदेश दिए जाने के तुरंत बाद स्पष्ट अवज्ञा करते हुए आदेश के कुछ ही मिनटों बाद मीडिया को संबोधित किया जिसमें संकेत दिया गया कि सीबीआई पर समय सीमा बाध्यकारी नहीं है और वे समय सीमा को बढ़ाने की मांग को लेकर आधार ढूंढ़ेंगे।’

भारती ने कहा कि जांच पिछले 22 महीने से चल रही है और उच्चतम न्यायालय के समक्ष दायर स्थिति रिपोर्ट में सीबीआई ने अक्तूबर 2012 में जांच पूरी करने के लिए तीन महीने मांगे थे। उन्होंने अक्तूबर 2012 के आठ महीने बाद मई 2013 में सीबीआई ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें जांच पूरी करने के लिए चार महीने और समय की आवश्यकता होगी। (एजेंसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...