दैनिक जागरण, बनारस से खबर है कि इंक्रीमेंट से नाराज लोगों को प्रमोशन देकर मैनेज करने की कोशिश की गई है. इस यूनिट में इस बार डेढ़ दर्जन यानी 18 लोगों को प्रमोट किया गया है. खबर है कि संपादक आशुतोष शुक्ला इंक्रीमेंट में भले ही कुछ खास नहीं कर सके परन्तु प्रमोशन में उन्होंने काम करने वालों को निराश नहीं किया है. यूनिट में ठीक ठाक काम करने वाले लोगों को प्रमोट किया गया है. इस प्रमोशन ने इंक्रीमेंट से पैदा हुई नाराजगी को कम करने के साथ डैमेज कंट्रोल करने का भी किया है.
बताया जा रहा है कि जिन अठारह लोगों को प्रमोट किया गया है, उनमें 11 लोग सब एडिटर से सीनियर सब एडिटर बनाए गए हैं, जबकि 7 लोग जूनियर सब से सब एडिटर बनाए गए हैं. जिन लोगों को सब एडिटर से सीनियर सब एडिटर बनाया गया है उनमें राकेश पांडेय, शाश्वत मिश्रा, आनंद चतुर्वेदी, रत्नाकर दीक्षित, प्रमोद यादव, धनंजय वर्मा, कैलाश यादव, अखिलेश मिश्रा, शैलेंद्र भारती, विकास ओझा एवं दिनेश सिंह शामिल हैं. जिन सात लोगों को जूनियर सब एडिटर से सब एडिटर बनाया गया है, उनके नामों की जानकारी नहीं मिल पाई है. इनमें से कुछ लोग जिलों में कार्यरत हैं.





