स्टार इंडिया 18 दिसम्बर को एक नया चैनल लांच करने जा रहा है. एंटरटेनमेंट आधारित इस चैनल का नाम है 'लाइफ ओके'. इस चैनल का स्लोगन 'जो पास है, वो खास है' रखा गया है. स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर हिंदुस्तान को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि यह चैनल एक फिलॉसफी के साथ आ रहा है. उन्होंने कहा कि इस पर हर तरह के कार्यक्रम प्रसारित होंगे. यह युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के टेस्ट के हिसाब को ध्यान में रखकर लांच किया जा रहा है.
उदय शंकर ने कहा कि लाइफ ओके चैनल सबके लिए है. इसमें ज्यादा क्रिएटिव ऑप्शन होंगे. सबलोगों के पोर्टफोलियो का खयाल रखा गया है. रविवार को विधिवत इस चैनल को लांच कर दिया जाएगा.





