लखनऊ। यूपी के स्मारक घोटाले में लोकायुक्त ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार स्मारक बनाने में लगभग 1400 करोड़ का घोटाला किया गया है। लोकायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को क्लीनचिट दी गई। इस घोटाले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत 199 लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में घोटालेबाज़ अफसरों और नेताओं से तीस फीसदी रकम वसूलने की सिफारिश करने के साथ इनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
लोकायुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट में बीएसपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को क्लीन चिट दी है। लोकायुक्त का कहना है कि स्मारक बनाने के लिए 1400 करोड़ रुपये का घोटाला है। स्मारक बनाने में पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी इस पूरे मामले में मुख्य दोषी हैं। स्मारक बनाने के लिए पैसे लेकर ठेकदारों को ठेका दिया गया और ठेके का पेमेंट होते समय भी ठेकेदारों से पैसे वसूले गए। इसलिए इन लोगों से घोटाले की रकम की रिकवरी की जाए।





