जयपुर में यूएनआई के पूर्व ब्यूरोचीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार केपी मेनन का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 75 साल के थे तथा कुछ बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्री एवं एक पुत्र का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. मेनन को बीमार होने के बाद एक सप्ताह पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे लगभग तीन दशक तक यूएनआई से जुड़े रहे. वे यूएनआई को जयपुर, मदुरई और कोची में भी अपनी सेवांए दीं.
वो दिल्ली में भी दो सालों तक एजेंसी से संपादक और हेड आफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मार्केटिंग के रूप में सेवाएं दी थीं. केपी मेनन के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक जताया है.





