Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

गोवध को प्रचारित करने वाले फेसबुक ग्रुप पर एफआईआर

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा फेसबुक इंक तथा अन्य के विरुद्ध धारा 153, 290, 504 आईपीसी तथा धारा 66 ए इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट 2000 के अंतर्गत एक एफआईआर दर्ज कराया गया है.  

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर द्वारा फेसबुक इंक तथा अन्य के विरुद्ध धारा 153, 290, 504 आईपीसी तथा धारा 66 ए इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट 2000 के अंतर्गत एक एफआईआर दर्ज कराया गया है.  

एफआईआर के अनुसार फेसबुक ग्रुप “आओ मिल कर काटें गाय” में खुलेआम गोहत्या की प्रशंसा करते हुए इसके लिये उकसाया गया है. इसके अलावा कई यूजर्स द्वारा हिंदू देवी-देवताओं, हिंदू धर्म, हजरत मुहम्मद, इस्लाम तथा मुस्लिम लोगों के लिए अत्यंत गन्दी और अशोभनीय गालियाँ प्रयुक्त की गयी हैं. इन गालियों के जरिये समाज में विद्वेष बढ़ाने, लोगों को गलत ढंग से उकसाने, लोगों को विचार-समूहों और अन्य आधारों पर बांटने का प्रयास भी किया गया है.

एफआईआर के अनुसार इसके पूर्व भी अमिताभ और नूतन द्वरा इसी प्रकृति के चार एफआईआर पंजीकृत कराये गए हैं पर उनमें कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी, जिसके कारण बार-बार इसकी पुनरावृत्ति हो रही है. इसी प्रकार फेसबुक कंपनी आईटी अधिनियम 2000 की धारा 79 के अंतर्गत आवश्यक सावधानियां नहीं बरते जाने के कारण आपराधिक रूप से जिम्मेदार है. नीचे लिंक तथा पुलिस को दिया गया शिकायती पत्र…


http://www.facebook.com/pages/%E0%A4%86%E0%A4%93-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A5%87/273971042739880



सेवा में,
थाना प्रभारी,
थाना गोमतीनगर,
जनपद लखनऊ

विषय- फेसबुक नामक सोशल नेटवोर्किंग साईट पर “आओ मिल कर गाय काटें” ग्रुप के आपराधिक कृत्य के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु

महोदय,
      
कृपया अनुरोध है कि हम अमिताभ और डॉ नूतन ठाकुर निवासी 5/426, विराम खंड, गोमती नगर, लखनऊ, फोन नंबर 94155-34525 सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध व्यक्ति हैं. निवेदन है कि फेसबुक नामक एक सोशल नेटवोर्किंग साईट है जो फेसबुक, इंक० नामक एक अमेरिकन कंपनी द्वारा संचालित है. इस कंपनी का मुख्यालय पालो अल्टो, कैलिफोर्निया, यूएसए है. यह सोशल नेटवोर्किंग साईट इन्टरनेट के माध्यम से हमारे देश में भी सारे कंप्यूटरों पर प्रदर्शित होता है. हम भी फेसबुक पर सक्रीय सदस्य हैं और हमारा भी फेसबुक एकाउंट है.

हममे से नूतन के फेसबुक एकाउंट (http://www.facebook.com/nutan.thakur1) पर कल दिनांक 19/05/2013 को इलाहाबाद निवासी श्री शैलेन्द्र गर्ग का एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमे उन्होंने लिखा था- “kindly see this Link and do the needful” (कृपया यह लिंक देखें और आवश्यक कार्यवाही करें).

हमने यह फेसबुक पेज देखा जिसका नाम था- “आओ मिलकर गाये काटे”. समय 05.38 सायं पर इसपर 1,277 likes  (1,277  व्यक्तियों द्वारा पसंद) दिखाया जा रहा था, जो आज प्रातः करीब सात बजे बढ़ कर 1287 likes हो गया जिससे स्पष्ट है कि यह पेज काफी तेजी से अपना प्रसार कर रहा है और इस प्रकार इसका दुष्प्रभाव फैलता जा रहा है.  इसके ऊपर लिखा है- “Non-Profit Organization Share This Code @[273971042739880:0] @[273971042739880:0]”

विस्तार से देखने पर ज्ञात हुआ कि यह पेज दिनांक 02/04/2012 को शुरू किया गया पर इस पर सक्रियता दिनांक 09/05/2013 के बाद से शुरू हुई है. इस पृष्ठ पर गायों के अत्यंत वीभत्स चित्र प्रस्तुत किये गए हैं जिनमे उन्हें कटा हुआ और चारों ओर खून बिखरा हुआ. कुछ चित्रों में अन्य अश्लील चित्रण है. इसके साथ ही विभिन्न लोगों द्वारा इस्लाम, हजरत मुहम्मद साहब, इस्लामी श्रद्धा और इस्लाम का पालन करने वालों तथा हिंदू देवी-देवताओं, धत्मिक मान्यताओं और हिंदू धर्मावलंबियों के सम्बन्ध में अत्यंत ही अश्लील, घृणित और आपत्तिजनक, अत्यंत घटिया और समस्त सीमाओं को लांघती टिप्पणियाँ अंकित की गयीं. हम उन शब्दों को अपने प्रार्थनापत्र में प्रस्तुत नहीं करना चाहते जिनका प्रयोग किया गया है. हम इस पूरे पेज के कुछ भाग एक संलग्नक के रूप में यहाँ संबद्ध कर प्रस्तुत कर रहे हैं.

इन शब्दों के जरिये समाज में विद्वेष बढाने, लोगों को गलत ढंग से उकसाने, लोगों को विचार-समूहों और अन्य आधारों पर बांटने का प्रयास भी किया गया है जिसका एकमात्र उद्देश समाज और देश में घृणा के भाव जागृत करना, आपस में भेदभाव बढ़ाना, नफरत पैदा करना, लोगों को धर्म और धार्मिक पुरुषों के नाम पर आपस में लड़ाना-भिड़ाना और ऐसे ही गंदे और आपराधिक दुष्परिणाम पैदा करना है. इसके साथ ही इस प्रकार के भडकाऊ, भेद-भाव पैदा करने वाले शब्दों के कई अन्य गंभीर परिणाम हैं जो सीधे तौर पर लोक शांति और लोक व्यवस्था के लिए घातक हैं.

इससे पूर्व भी फेसबुक पर लगातार इस तरह के अत्यंत खतरनाक, घृणास्पद तथा नफरत फ़ैलाने वाले ग्रुप बनाए जाते रहे हैं जिन पर दुर्भाग्यवश कोई कार्यवाही नहीं की गयी. पूर्व में हमने आपके थाना गोमतीनगर में ही क्रमशः मु०अ०स० 72/2011 धारा 153A/153B/290/504/506 IPC तथा धारा 66A आईटी एक्ट (अमिताभ ठाकुर), मु०अ०सन० 952/11 धारा 153, 153A, 153B, 290, 504, 506 आईपीसी एवं 66 आई० टी० एक्ट (नूतन ठाकुर) एवं मु०अ०सन० 59/2013 धारा 153A, 153B, 290, 504 आईपीसी एवं 66A आई० टी० एक्ट पंजीकृत कराया था पर इनमें अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी जान पड़ती है. ये सभी मामले बहुत ही महत्वपूर्ण और गंभीर किस्म के हैं लेकिन इनमे कोई सार्थक कार्यवाही के अभाव में इस प्रकार के आपराधिक कृत्य बार-बार घट रहे दिखते हैं.
इसके साथ ही इस मामले में फेसबुक द्वारा भी यथेष्ठ सावधानी नहीं बरतने के कारण और एक शिकायत अधिकारी नियुक्त नहीं करने के कारण उसकी आपराधिक भूमिका से मना नहीं किया जा सकता है.

अतः उपरोक्त तथ्यों के सम्बन्ध में  उपरोक्त आपराधिक कृत्य के संज्ञेय अपराध होने के कारण धारा 154 सीआरपीसी के अंतर्गत इनके सम्बन्ध में उचित धाराओं में नियमानुसार आपराधिक मुक़दमा पंजीकृत कर विवेचना करने की कृपा करें. साथ ही इसकी गंभीरतापूर्वक विवेचना करा कर तह तक पहुँचने और ऐसा गंभीर अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही करने की भी कृपा करें.
                                                     

 भवदीय,

(डॉ नूतन ठाकुर) (अमिताभ ठाकुर)

 5/426, विराम खंड,
 गोमती नगर, लखनऊ  
94155-34526, 94155-34525
[email protected]                                                                                                                                             [email protected]

 पत्र संख्या- AT/FB/Gaay/01
दिनांक- 20/05/2013 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...