Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पूर्वा स्‍टार के संपादक के पुत्र ने विज्ञापन मैनेजर को पीटा

गोरखपुर से प्रकाशित पूर्वा स्टार से छीछालेदर की खबरें आनी शुरू हो गयीं हैं। इसके संपादक सुशील वर्मा से परेशान पत्रिका के विज्ञापन प्रबंधक सर्वेश द्विवेदी ने कार्यालय में ही बेहोश हो गए। जब उन्‍होंने संपादक को दबाव डालने के लिए खरी खोटी सुनाई तो संपादक के पुत्र ने सर्वेश के ऊपर हमला बोल दिया। घटना 20 मई की दोपहर की है। बताया जा रहा कि पत्रिका की शुरुआत से जुड़े कई लोग सुशील वर्मा की मनमानी से त्रस्त आकर पत्रिका को अलविदा बोल चुके हैं। पूर्वा स्टार में सुशील वर्मा और उनके पुत्र उत्कर्ष श्रीवास्तव का एकछत्र राज्य चल रहा है। आरोप है कि ये दोनों पिता पुत्र द्वय किसी को भी महीने दो महीने से ज्यादा टिकने नहीं दे रहे हैं।

इस पत्रिका के मालिक डॉ. विजाहत करीम और डॉ. सुरहीता करीम हैं। अपने बेटे को स्‍थापित करने के लिए सुशील वर्मा इस तरह का माहौल बना देते हैं कि कोई ज्‍यादा दिन टिक नहीं पाता है। सर्वेश द्विवेदी को लेकर आने वाले सुशील वर्मा ही थे। काम के दौरान सर्वेश ने पत्रिका की प्रिंटिंग को लेकर सुशील वर्मा और उत्कर्ष श्रीवास्तव की हेराफेरी को पकड़ लिया। सुशील वर्मा को जब यह बात मालूम पड़ी तो उन्होंने सर्वेश द्विवेदी पर विज्ञापन का दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया तथा उनके विज्ञापन के लीड बाहरी एजेंसियों को देनी शुरू कर दी। इसके चलते जिस विज्ञापन के लिए सर्वेश जाते थे उसे फाइनल करके कोई और आता था। इस तरह सर्वेश का कमीशन मारा जाने लगा।

सूत्रों का कहना है कि सर्वेश द्विवेदी ने इसकी शिकायत डॉ. करीम तक भी पहुंचाई लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया न होते देख वे डिप्रेशन का शिकार हो गए। सोमवार को जब सर्वेश ऑफिस पहुंचे तो वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ऑफिस में मौजूद लोगों ने उनके चेहरे पर पानी डालकर किसी तरह उन्‍हें संभाला। सहकर्मी जब उन्‍हें हास्‍पीटल ले जाने लगे तभी सुशील वर्मा भी आ गए. सर्वेश ने सुशील वर्मा को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि बडे संपादक बनते हो, लो नहीं करनी तुम्‍हारी नौकरी संभालो अपनी नौकरी। सर्वेश ने दो-चार और बातें संपादक को कहीं।

बताया जा रहा है कि वहीं मौके पर मौजूद संपादक के पुत्र उत्कर्ष श्रीवास्तव ने सर्वेश द्विवेदी के ऊपर हमला बोल दिया। उन्‍हें मारपीट दिया। घटना स्‍थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सर्वेश को उत्‍कर्ष के चंगुल से बचाया। सर्वेश को डॉ. करीम के स्टार हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चेक में पाया गया कि तनाव के चलते सर्वेश का बीपी काफी हाई हो गया था। इस संबंध में जब संपादक के मोबाइल नम्‍बर पर कॉल किया गया तो वो नॉट रिचेबल बताता रहा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...