दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर से खबर है कि यहां छह लोगों को प्रमोट किया गया है. हालांकि हर यूनिट की तरह यहां भी इंक्रीमेंट और प्रमोशन के चलते नाराजगी और असंतोष है. यहां पर एक सीनियर सब को प्रमोट करके चीफ सब बनाया गया है, चार लोगों को सब एडिटर से प्रमोट करके सीनियर सब एडिटर बनाया गया है, जबकि एक की सब एडिटर के पद पर प्रमोशन हुआ है. हालांकि इन प्रमोशनों के बाद अन्य कर्मचारियों में असंतोष है.
सीनियर सब एडिटर रविकांत को चीफ सब एडिटर बनाया गया है. सब एडिटर के पद पर कार्यरत मृत्युंजय भारद्वाज, प्रेम शंकर मिश्रा, अमरनाथ झा तथा प्रमोद पांडेय को सीनियर सब एडिटर बनाया गया है, जबकि विनय पांडेय को जूनियर सब एडिटर से सब एडिटर बना दिया गया है.






