Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

लोक गायिका अंशुमाला झा फिर से गंभीर रूप से बीमार, आर्थिक मदद तुरंत चाहिए

फोक सिंगर अंशुमाला झा पिछले पंद्रह दिन से बेहद खराब हालत से गुजर रही हैं. उनके फेफड़ में पानी चले जाने और कई अन्य दिक्कतों के कारण पूरे शरीर में इनफेक्शन हो गया है. इनफेक्शन दिमाग तक घुस गया है. बीच-बीच में उनकी हालत बेहद खराब हो जा रही है. उन्हें दिल्ली में करोलबाग मेट्रो स्टेशन के करीब सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. अंशुमाला का इलाज उनके दोस्त-मित्र और शुभचिंतक मिलकर करा रहे हैं. आपस में चंदा करके अस्पताल के खर्चे वहन किए जा रहे हैं.

फोक सिंगर अंशुमाला झा पिछले पंद्रह दिन से बेहद खराब हालत से गुजर रही हैं. उनके फेफड़ में पानी चले जाने और कई अन्य दिक्कतों के कारण पूरे शरीर में इनफेक्शन हो गया है. इनफेक्शन दिमाग तक घुस गया है. बीच-बीच में उनकी हालत बेहद खराब हो जा रही है. उन्हें दिल्ली में करोलबाग मेट्रो स्टेशन के करीब सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. अंशुमाला का इलाज उनके दोस्त-मित्र और शुभचिंतक मिलकर करा रहे हैं. आपस में चंदा करके अस्पताल के खर्चे वहन किए जा रहे हैं.

अंशुमाला के परिजनों से कई बार संपर्क किया गया लेकिन वो लोग इलाज करना-कराना तो दूर, देखने तक नहीं आए हैं. ऐसे में सारा दारोमदार अब हम-सबके कंधों पर है. अंशुमाला झा की बहन रश्मि ने बताया कि अस्पताल को नब्बे हजार रुपये देना है. कई तरह के टेस्ट और इलाज अस्पताल में चल रहे हैं. नब्बे हजार का बकाया चुकाने के लिए पैसा नहीं हैं. अस्पताल प्रशासन अब पेमेंट के लिए दबाव बना रहा है, ऐसे में पैसे की अर्जेंट जरूरत है. अंशुमाला झा का निजी सेविंग एकाउंट नंबर इस प्रकार है–

Anshumala Jha
Saving Account No. 022701509887
ICICI Bank
Delhi University Branch
Delhi
IFSC Code- icic0000227
MICR Code- 110229033

अंशुमाला झा एक ऐसी युवती का नाम है जिसकी जिंदगी का काफी वक्त संघर्षों और रोगों-दुखों से लड़ते बीता है. भड़ास पर इसके पहले भी अंशुमाला झा को मदद किए जाने से संबंधित अपील प्रकाशित की जा चुकी है. वर्ष 2011 के जून महीने में अंशुमाला झा की दोनों किडनी खराब होने के कारण उनके सामने भयंकर स्थिति आ खड़ी हुई थी. तब राष्ट्रीय सहारा और भड़ास पर खबरें प्रकाशित हुई थीं. (खबर नीचे देखें). उस वक्त भी हम सबकी मदद से अंशुमाला जिंदगी की जंग जीतकर नार्मल लाइफ व्यतीत करने लगीं और संगीत के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहीं.

अंशुमाला झा को भड़ास के पांचवें बर्थडे पर आयोजित संगीत समारोह में मुख्य गायिका के बतौर बुलाया गया था लेकिन शरीर में इनफेक्शन के कारण गंभीर हालत की वजह से वे आ नहीं सकीं. आयोजन से पहले अंशुमाला झा से अस्पताल मिलने गए यशवंत सिंह ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके इलाज में जब कभी संकट आएगा तो भड़ास के जरिए उनकी मदद की जाएगी. साथ ही उन्होंने ढांढस बंधाया कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, सब कुछ फिर से ठीक होगा और आप संगीत के क्षेत्र में फिर से सुर लहरी बिखेरेंगी.

अंशुमाला की दोनों किडनी जब खराब हुई थी तो उस समय भड़ास पर ये खबर प्रकाशित हुई थी…

अंशुमाला की दोनों किडनी खराब, आपकी मदद चाहिए

Wednesday, 29 June 2011 12:56 भड़ास4मीडिया

जीवन और मौत के फासलों के बीच खड़ी युवा लोक गायिका अंशुमाला के कद्रदान कहां नहीं है। उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है। पति और ससुराल के लोगों ने उससे अपना दामन छुड़ा लिया है, ऐसे में समाज और सरकार की क्या कोई जिम्मेदारी नहीं बनती? ज्य़ादा दिन नहीं हुए, महज दो साल पहले जिसकी लोक गायिकी के कद्रदान पटना से लेकर दिल्ली तक मौजूद थे, वह आवाज अब कहां है? इसी आवाज पर पटना विश्वविद्यालय से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय का मिरांडा हाउस अपनी प्रतिष्ठा कायम रखता था, बिहार सरकार उसकी कला पर इतराती थी और दिल्ली में जब भी कभी बिहार की अस्मिता की बात आती तो इसे बचाने के लिए उसकी आवाज ही काफी थी। मैथिली और भोजपुरी के नए कलाकारों की बात होती तो सबकी जुबां पर नाम होता- अंशुमाला। जिंदगी और मौत का जो फासला है, उसी फासले के बीच आज युवा लोक गायिका अंशुमाला खड़ी . है, क्योंकि उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है। महज 27 वर्ष की आयु में उसके सपने टूट चुके हैं। डिप्रेशन में जी रही है।

जिंदगी का राग ही जब दांव पर हो तो संगीत का राग कहां से गा सकेगी वह? पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है। वेल्लूर से लेकर लखनऊ, दिल्ली तक इलाज के लिए दौड़ी लेकिन पैसा न होने के कारण मायके यानी पटना वापस आने को मजबूर हो गई। शास्त्रीनगर का मकान उसके सिपाही पिता का सरकारी आवास है, जहां वह मां के साथ रहती है। यहां उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। घर में कोई और सदस्य नहीं जो उसके लिए बाहर से दवाइयां ला सके या फिर कोई ऐसा सदस्य नहीं जो दो साल के उसके बच्चे की देखभाल कर सके। बिहार पुलिस जैसे महकमे में एक सिपाही की आर्थिक हैसियत किसी से छुपी नहीं है। फिलहाल पिता जहानाबाद जिले में तैनात हैं और बिहार सरकार से बेटी के इलाज के लिए पटना तबादले की दरख्वास्त की है।

आकाशवाणी की 'बी" ग्रेड कलाकार, पटना विश्वविद्यालय से संगीत में स्नातक, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए और एमफिल करने वाली अंशु करियर में मुकाम हासिल करने की ओर अग्रसर थी लेकिन उसके एक कदम ने जिंदगी के ऐसे मोड़ पर उसे ला पटका है, शायद उसे इस नियति का अहसास नहीं। मिरांडा हाउस का पूरे देश में नाम है लेकिन आज वहां किसे सुध है कि जिन कक्षाओं, सेमिनारों, समारोहों में उसकी आवाज गूंजती थी, वह कहां है? दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, श्रीराम सेंटर और बाल भवन के खुले प्रांगण में जिसके गाये गीतों के कद्रदान थे, तालियां बजाकर हौंसलाअफजाई करते थे, वे कहां हैं?

वे संस्थाएं और वे लोग कहां हैं जो अपनी महफिल में अंशु से गवाकर गौरवान्वित होती थी? फिर जमशेदपुर में आयोजित ऑल इंडिया यूथ फेस्टिवल को भी याद करें, जिसमें नाना पाटेकर ने भी शिरकत की थी। इस छोटी-सी जिंदगी में अंशु ने वह दौर भी देखा, जब उनकी गायकी की तारीफ करने वालों में बिहार के राज्यपाल से लेकर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम तक थे। सिंधु दर्शन के दौरान लद्दाख में लालकृष्ण आडवाणी के सामने उसने अपनी लोक गायिकी प्रस्तुत की थी, यह किसे याद है?

दूसरी लड़कियों की तरह अपने परिवार की बात मानी। मां-बाप की मर्जी से शादी की। दिल्ली, पटना को छोड़ रांची में बसने का फैसला लिया लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था। ससुराल में रियाज का माहौल नहीं था। प्रेगनेंट हो गई। डिप्रेशन में आ गई। बच्चा पैदा होने के साथ किडनी में प्रॉब्लम आ गई। फिर भी जिंदगी काटती रही, घुट-घुटकर जीती रही। माता-पिता को भी नहीं बताया। लेकिन एक दिन उसकी हिम्मत जवाब दे गई। पिछली जनवरी-फरवरी में दोबारा प्रेगनेंट हो गई। पति ने अबॉर्शन कराने के लिए दवाई की हार्ड डोज दे दी, जिससे उसकी किडनी खराब हो गयी। आखिरकार अपने हालात बयां करने के लिए मजबूर हो गई वह। अब जब शरीर ही साथ नहीं दे रहा, तो फिर ससुरालवालों ने भी पल्लू झाड़ लिया। जो पति तीन साल पहले अग्नि के सामने सात जन्मों तक जीने-मरने की कसमें खाकर ले आया था, वह भी सबकुछ भूल गया, उसने अंतत: उससे मुंह मोड़ लिया।

अंशु का मैथिली में 'गंगा कैसेट्स" की ओर से 'प्रिय पाहुन" नामक कैसेट भी निकल चुका है। उसने बिहार उत्सव में भी भाग लिया था। एनसीसी की 23वें बटालियन में भी रह चुकी है। मानव संसाधन मंत्रालय से 2009-2011 में स्कॉलरशिप मिल चुकी है। सैकड़ों स्टेज शो कर चुकी है वह। न जाने किस-किस शहर में कितने कद्रदान है उसके। जैसे ही स्टेज पर आती, तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो जाती और फिर जो समां बंधता, उसकी मिसाल नहीं। अब सवाल है कि अपने-अपने शहरों से निकलकर दुनिया के सामने अलग पहचान कायम करने वाली दूसरी अंशु के अरमानों का क्या होगा? दिल्ली शहर में पढ़ने-कमाने का अरमान हर किसी को होता है लेकिन कितने अपनी पहचान बना पाते हैं?

फिर ऐसे में यदि कोई अपनी जमीन को ओर लौटता है तो क्या उसका हश्र अंशु की तरह ही होगा? कहा जाता है कि गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उनकी पत्नी ने उनका साथ छोड़ दिया और अब अंशु का साथ उसके पति ने छोड़ दिया है? काश वह अपने नाम को साकार कर पाते? क्या एक स्त्री ऐसे ही अपने अरमानों की बलि देती रहेगी, क्या उसके लिए ससुराल ही सब कुछ होता है? क्या इस लड़की के हालात और उसे जिंदगी से मरहूम करने वालों को सजा नहीं मिलनी चाहिए? इस हालात के जिम्मेदार कौन हैं और उनको सजा कौन देगा? उसका इलाज कैसे होगा? क्या उसकी आवाज फिर देश और दुनिया के मंचों पर गूंजेगी। अहम सवाल है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...