सहारा की टीम पुणे वॉरियर्स ने आईपीएल से निकलने का फैसला किया है। इसके पहले पूरी फ्रैंचाइजी फीस न चुकाने की वजह से बीसीसीआई ने सहारा की बैंक गारंटी को भुनाने का फैसला किया था। सहारा ने पुणे फ्रैंचाइजी 10 सालों के लिए 1702 करोड़ रुपये में खरीदी थी। सहारा ने फ्रैंचाइजी फीस का 20 फीसदी ही बीसीसीआई को चुकाया था। सहारा ने बाकी रकम 19 मई तक चुकाने का वादा किया था।
अब खबर है कि सेबी के झमेलों में पड़ा सहारा ने पुणे वॉरियर्स को आईपीएल से बाहर निकाल लिया है। खबर यह भी आ रही है कि सहारा ने टीम इंडिया का स्पांसरशिप भी छोड़ने का फैसला कर लिया है। अभी खबर देने से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आर्थिक दुश्वारियों से जूझ रहा सहारा समूह अब टीम इंडिया को स्पांसर नहीं करेगा।





