पत्रकारपुरम वाराणसी में चोरों ने दिन-दहाड़े काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास पाठकके आहाते में बने दो कमरोंका ताला तोड़कर उसमें रह रहे गाण्डीव के पत्रकार श्री सुशील मिश्र और उनके एक साथी का ढेर सारा सामान, टूल्लू पम्प आदि चोरी कर के ले गए। पत्रकारपुरम की सुरक्षा के लिहाज से लंबे समय से गेट लगाने, बाहरी असामाजित तत्वों के प्रवेश पर रोक तथा कालोनी की सीमा को बन्द करने की मांग उठती रही है। लेकिन न तो विकास प्राधिकरण और न ही पुलिस प्रशासन इसे गम्भीरता से लेता है, जिसके चलते यह घटना घटित हुई।
चर्चा है कि पड़ोस के जुआरी और हेरोइन बाज प्रायः पत्रकारपुरम में मौके की तलाश में घूमते देखे जा सकते हैं, जिनपर किसी का कोई अंकुश नहीं है। चोरों ने दुष्साहस का परिचय देते हुए पहले गेट का ताला तोड़ा, फिर दोनों कमरों का और बक्सों का। इसके बाद पम्म में लगी पाइप को काटा और सब सामान उठाकर ले गए। ऐसा नहीं है कि पुलिस को वहां के शोहदों का पता नहीं है। पूरा पत्रकारपुरम जुआरियों का वर्षों से अड्डा बना हुआ है। सिपाही आते हैं, अपना हिस्सा समेट कर चले जाते हैं। पुलिस गम्भीर होगी तो चोरी का खुलासा आनन-फानन में हो सकता है, पर लगता नही ऐसा होगा। हालांकि चोरी की इस घटना से पत्रकारों में भी खासी नाराजगी है।






