पुणे। पुणे लगातार हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का गढ़ बनता जा रहा है। लगभग हर दिन किसी न किसी इलाके से सेक्स रैकेट के आरोप में लडकियां गिरफ्तार हो रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला फिर सामने आया है है। पकड़ी गईं लड़कियों में एक टीवी एक्ट्रेस भी शामिल है। पुणे पुलिस की सोशल सर्विस ने सोमवार को वडगावशेरी इलाके के ग्लोरियोसा सोसाइटी में स्थित फ्लैट पर छापा मारा।
इस फ्लैट में तीन सेक्स वर्कर और तीन दलालौं को गिरफ्तार किया गया। उनमें से दो नाबालिग है। एक कोलकाता और दूसरी बांग्लादेश की रहने वाली है। तीसरी हरियाणा की रहने वाली है। वह कई टीवी सीरियल और ज्वैलरी के विज्ञापनों में काम कर चुकी है।
पुलिस ने दलाल तुसार पाटिल, हरिदास शियोरे और प्रकाश वाघमारे को गिरफ्तार किया हैं। तीन महीने पहले एक अन्य सेक्स रैकेट में भी तुसार का नाम सामने आया था। उस वक्त पुलिस ने महिला दलाल कल्याणी देशपांडे को गिरफ्तार किया गया था। डेक्कन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मनोहर जोशी ने बताया कि सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद तुसार अंडरग्राउंड हो गया था। पर इस बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।





