Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

फणीश मूर्ति : करियर दूसरी बार दांव पर?

टेक्नॉलॉजी आउटसोर्सिंग इंडस्ट्री के दिग्गज फणीश मूर्ति 10 साल के बाद एक बार फिर गलत वजह से सुर्खियों में हैं। उन पर एक बार फिर वर्कप्लेस में अनुचित रिश्ते बनाने का आरोप लगा है। साल 2002 में पहले भी ऐसी गलती करने वाले 49 साल के मूर्ति शानदार वापसी करने में जुटे थे। लेकिन अब इस गलती से न सिर्फ उनकी जॉब चली गई है, बल्कि उनका करियर भी खत्म हो सकता है।

टेक्नॉलॉजी आउटसोर्सिंग इंडस्ट्री के दिग्गज फणीश मूर्ति 10 साल के बाद एक बार फिर गलत वजह से सुर्खियों में हैं। उन पर एक बार फिर वर्कप्लेस में अनुचित रिश्ते बनाने का आरोप लगा है। साल 2002 में पहले भी ऐसी गलती करने वाले 49 साल के मूर्ति शानदार वापसी करने में जुटे थे। लेकिन अब इस गलती से न सिर्फ उनकी जॉब चली गई है, बल्कि उनका करियर भी खत्म हो सकता है।

इंफोसिस के पूर्व डायरेक्टर टी. वी. मोहनदास पई ने बताया, 'एक नाटकीय घटना के बाद उन्होंने फिर से ऐसा करने की कोशिश की है। उनके लिए ऐसा करना निहायत ही बेवकूफी भरा कदम है।' मूर्ति ने सेल्स की ट्रेनिंग इंफोसिस में ही हासिल की थी। बाद में वह इस कंपनी के ग्लोबल सेल्स ऐंड मार्केटिंग हेड बन गए थे। अपनी सेक्रेटरी आर मैक्सिमोविच के साथ रिश्तों के कारण 2003 में मूर्ति को इंफोसिस में नौकरी गंवानी पड़ी थी।

इसके बाद उन्होंने आईटी कंपनी क्वेंटेंट सिस्टम्स शुरू की थी, जिसे आईगेट ने खरीद लिया था। उनकी रिजीम में आईगेट एक नुकसान वाली छोटी कंपनी से बड़ी आईटी कंपनियों की जमात में शामिल हो गई। इसका श्रेय मूर्ति को जाता है। बड़ी आईटी कंपनियों के साथ काम करने वाली फर्म आइक्या ह्युमन कैपिटल सॉल्यूशंस के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत आइजक ने बताया, 'ऐसा लगता है कि बिजनस की बेहतरीन समझ रखने वाले इस शख्स से कुछ चीजें समझने में गलती हो गई है।' ज्यादातर लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा कि वह दोबारा ऐसा गलती कर सकते हैं।

तकरीबन एक दशक पहले मूर्ति इंफोसिस में उभरते सितारे थे और कंपनी के सर्वेसर्वा नारायणमूर्ति के चहेते भी थे। पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर न सिर्फ उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, बल्कि उनकी साख और करियर को भी झटका लगा था। आईगेट में वापसी करने के बाद मूर्ति ने दुनिया के बड़े बिजनस अखबारों और मैगजीन में विज्ञापनों के जरिए आईटी सेक्टर के लीडर्स पर जमकर ताने कसे थे। उन्होंने आईगेट में खुद को बदलाव का नुमाइंदा बताते हुए कई ऐसी चीजें कीं, जिनसे कंपनी की तकदीर बदल गई।

एक अज्ञात सीनियर एग्जीक्युटिव के अनुसार, 'फणीश बेहद प्रतिभाशाली हैं और ऐसे लोगों को बाकी के मुकाबले ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।' लेकिन इसके साथ एक तथ्य यह भी एक गलती करने के बाद उन्होंने दोबारी वैसी ही गलती क्यों की? वे इस मामले को अवैध धन उगाही का मामला बता रहे हैं लेकिन इतना तो तय है कि इस दूसरे मामले में भी एक महिला ही शामिल है। उन्होंने कंपनी की इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अरासेली रॉयज के साथ संबंध होने की बात मानी, लेकिन कहा कि उनके खिलाफ सैक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप आधारहीन हैं और यह जबरन वसूल का मामला है। (वेदु)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...