मुंबई के हरीश अय्यर ने पुलिस को एक फेसबुक पोस्ट के बारे में शिकायत की है जिसमें एक किशोर के साथ सेक्स करने की बात कही गई है। हरीश अय्यर समलैंगिक अधिकारों के लिए एक्टिविस्ट के बतौर काम करते हैं। फेसबुक की इस पोस्ट में लिखा गया है कि,"अभी-अभी 15 साल के लड़के के साथ सेक्स किया। बहुत बढ़िया अनुभव था। रविवार तो अच्छा गया।"
अय्यर ने मुम्बई की साइबर क्राइम सेल को शिकायत दर्ज कराई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस को इस शिकायत की जानकारी नहीं मिली है इसीलिए जिस व्यक्ति ने पोस्ट डाली थी उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। किसी भी नाबालिक से गुदामैथुन, शारिरिक प्रताड़ना या किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट 2012 के अंर्तगत अपराध में गिना जाता है।
काफी लोगों की शिकायत के बाद इस पोस्ट को वेबसाइट से हटा दिया गया। लेकिन इससे पहले कि वह पोस्ट हटाया जाता उसे काफी लोग लाइक कर चुके थे। इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स भी आए जिसमें पूछा जा रहा था कि क्या वह नाबालिक उन लोगों को भी मिल सकेगा। इस पोस्ट में ग्राफिक डीटेल्स और असली पोस्टर भी था। इन लोगों के सवालों के बदले कमेंट किया गया कि वह नाबालिग हाल ही में मुम्बई आया है।
अय्यर ने पुलिस को शिकायत करते हुए लिखा है कि इस मामले में पोस्ट करने वाले समेत उन सभी लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जानी चाहिए जिन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट लिखे थे। बच्चों के अधिकारों के लिए एक एन.जी.ओ. अर्पण में काम कर रही एक्टिविस्ट पूजा थापरिया का कहना है कि,"आजकल ऑऩलाइन कई घटनाएं घट रही हैं। बच्चे कमजोर और आसान शिकार हैं। हम अभिभावकों को सलाह देंगे कि वे अपने बच्चों की तस्वीरें पोस्ट न करें। क्योंकि जो लोग इन तस्वीरों को इस्तेमाल कर सकते हैं उसके लिए कोई सुरक्षा नहीं है।"
साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक अय्यर की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जब उन्होंने शिकायत की एक कॉपी अधिकारियों तक पहुंचाई तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले पर कार्रवाई करेंगे। (एयू)





