मीडिया मामलों के जानकार तहसीन मुनव्वर इन दिनों दूरदर्शन के एक सीरियल में अभिनय कर रहे हैं. इसी सिलसिले में इन दिनों वह मुंबई की ख़ाक छान रहे हैं. वे बलराज साहनी की कहानी ''फ़िरंगी'' पर लिखे गए सीरियल में एक अलग-सी भूमिका निभा रहे हैं. एक समय तक तहसीन मुनव्वर थिएटर, टीवी और रेडियो के लिए अभिनय और लेखन भी करते रहे हैं लेकिन फिर सियासतदानों के साथ जुड़ाव के चलते उन्होंने इसे त्याग दिया था.

खुद तहसीन मुनव्वर के अनुसार उन्होंने लगभग 22 वर्ष के बाद कैमरे के लिए अदाकारी की है और सभी को काफी प्रभावित किया है. टेलीविज़न स्टार मिहिर मिश्रा इसमें मुख्य रोल में हैं. फिल्म अदाकार परीक्षत साहनी के इस धारावाहिक में तहसीन मुनव्वर का रोल काफी अहम् और निगेटिव है. जल्द ही मुनव्वर दो फ़ीचर फिल्मों के साथ परदे पर आने का भी मंसूबा बनाये हैं. इनमें से एक गांधीजी के दर्शन को आज के समय के अनुसार समझने की कोशिश कही जा सकती है. दूसरी फिल्म में एक यूवक की अपने आपसे जदोजहद है जिसमें वह अपने जीवन का अर्थ जानने की कोशिश में तनहा ज़माने से टकरा जाता है.





