Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक जागरण और अमर उजाला ने जीते जी मार डाला एक युवक को

टीआरपी की अंधी दौड़ में न्‍यूज चैनलों ने समाचारों की विश्‍वसनीयता से खिलवाड़ किया ही है, अब सम्‍मानित कहे जाने वाले बड़े अखबार भी तथ्‍यविहीन और गलत खबरें छापने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला गाजीपुर की एक खबर से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के अग्रणी दैनिक समाचार पत्र 'दैनिक जागरण' और 'अमर उजाला' ने एक ऐसी खबर छापी है, जिसमें दुर्घटना के दौरान घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया है।

टीआरपी की अंधी दौड़ में न्‍यूज चैनलों ने समाचारों की विश्‍वसनीयता से खिलवाड़ किया ही है, अब सम्‍मानित कहे जाने वाले बड़े अखबार भी तथ्‍यविहीन और गलत खबरें छापने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला गाजीपुर की एक खबर से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के अग्रणी दैनिक समाचार पत्र 'दैनिक जागरण' और 'अमर उजाला' ने एक ऐसी खबर छापी है, जिसमें दुर्घटना के दौरान घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया है।

मजेदार बात है कि इन दोनों अखबारों की खबर में मृत युवक जिला अस्‍पताल में अपना इलाज करा रहा है। खुद को एक दूसरे से बड़ा बताने की दौड में शामिल इन अखबारों ने खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्‍यों को मालूम करने की भी जरूरत नहीं समझी। मामला ये है कि जिले मोहम्‍मदाबाद क्षेत्र के परसा गांव से एक बारात निजी वाहन से जा रही थी कि इसी दौरान गाड़ी पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस घटना में गाड़ी पर सवार एक बाराती बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

परन्‍तु दैनिक हिन्‍दुस्‍तान को छोड कर दैनिक जागरण और अमर उजाला ने अगले दिन दुर्घटना में झुलसे युवक की मौत की खबर प्रकाशित कर दी। जिसको पढ़कर दुर्घटना में घायल युवक के परिजन तथा घटना के बारे में जानने वाले लोगों ने अपना सिर पीट लिया। इन दोनों अखबारों के प्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर सच जानने की कोशिश भी नहीं की। इस खबर के बाद दोनों अखबारों की जमकर छीछालेदर हो रही है। उल्‍लेखनीय है कि पीलीभीत में भी जागरण ने ऐसी ही गलती की थी, जब घायल व्‍यक्ति को मृत घोषित कर दिया था।

अस्‍पताल में भर्ती घायल युवक

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

हिंदुस्‍तान में प्रकाशित खबर

गाजीपुर से केके की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...