उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में सफलता के बाद, अब 'समाचार प्लस' चैनल अगले कुछ दिनों में राजस्थान की जोशीली धरती पर कदम रखने जा रहा है. समाचार प्लस के राजस्थान चैनल का टेस्ट रन सिग्नल 22 मई से शुरू कर दिया गया है. अब यह चैनल राजस्थान में दिखने लगा है. जल्द ही इस चैनल को लांच कर दिया जाएगा. बीते आठ मई से समाचार प्लस राजस्थान चैनल इंटर्नल ड्राई रन पर चल रहा था. अब टेस्ट रन पर डाले जाने के बाद अब ये राजस्थान में कई केबल प्लेटफार्मों पर भी दिखने लगा है.
राजस्थान चैनल के लांचिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. लुक एंड फील तैयार हो चुका है, न्यूज़रूम, स्टूडियो, पीसीआर-
एमसीआर ने भी काम करना शुरू कर दिया है. राजस्थान चैनल समाचार प्लस न्यूज़ नेटवर्क का दूसरा चैनल होगा. पहला चैनल उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के लिए 15 जून 2012 को लॉन्च हुआ था. समाचार प्लस यूपी-उत्तराखंड चैनल इन दोनों राज्यों में सभी रीजनल चैनलों में अपनी अलग पहचान बनाई है. अब राजस्थान में भी यह चैनल अपनी डंका बजाने को तैयार हो चुका है. इस चैनल का मुकाबला सीधे-सीधे ईटीवी से होने की संभावना है.
राजस्थान चैनल की पूरी टीम भी तैयार हो चुकी है. इस चैनल की लांचिंग 14 अप्रैल को होनी थी कि लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे टाल दिया गया. प्रबंधन का कहना है कि राजस्थान में चैनल को एक स्ट्रेटजी तथा सरोकार के साथ लांच किया जा रहा है. यूपी-उत्तराखंड की तरह ही इस चैनल को आम लोगों से कनेक्ट करने का प्रयास किया जाएगा. इस चैनल पर बिल्कुल अलग एवं बड़े मास को प्रभावित करने वाली खबरों का प्रसारण होगा.





