आई नेक्स्ट, कानपुर से खबर है कि एचआर अरुणा नायर ने इस्तीफा दे दिया है. अरुणा काफी समय से आई नेक्स्ट से जुड़ी हुई थीं. अरुणा अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अरुणा इसके पहले भी कई नामी संस्थानों को एचआर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.
भोपाल के पत्रकार अतुल पुरोहित ने दैनिक छत्तीसगढ़ को अलविदा कह दिया है. वे अखबार के ब्यूरोचीफ थे. अतुल ने अपनी नई पारी इंदौर से प्रकाशित दैनिक अवंतिका के साथ शुरू की है. अतुल इसके पहले राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण, दैनिक हरिभूमि को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, आगरा से खबर है कि अजय कश्यप का तबादला अलीगढ़ के लिए कर दिया गया है. अजय अलीगढ़ में डेस्क पर अपनी सेवाएं देंगे. अजय लम्बे समय से हिंदुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं.





