सिद्धार्थनगर प्रेस कलब के चुनाव में आकाशवाणी के रवीन्द्र त्रिपाठी अध्यक्ष, दैनिक जागरण के विजय यादव मंत्री व अमर उजाला के प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष चुने गये. मंगलवार को संपन्न हुये चुनाव में कुल 109 मतदाताओं में से 103 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. तीन उम्मीदवार तो वोट के बदले नोट भी बंटे. चुनाव के लिये अधिकारियों और नेताओं से चंदा वसूली भी की गयी.
चुनाव की खास बात यह रही की निवर्तमान अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के पत्रकार हित के पहले और प्रेस क्लब के भवन निर्माण के लिये सरकार से धन लाने के योगदान को भी मतदाताओं ने नकार दिया. उन्हें केवल 24 मत मिले.






