Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक जागरण के पत्रकार की कारगुजारियों ने नाराज लोगों ने अखबार फूंका

दैनिक जागरण अखबार अपने तथा अपने कर्मचारियों की कारगुजारियों से आम लोगों की नजरों से गिरता जा रहा है. आए दिन इस अखबार की होली जलाई जाती है, संपादक का पुतला फूंका जाता है, इसके बाद भी इस अखबार के कर्ता धर्ता सुधरने की बजाय दिन प्रतिदिन गलत काम करने में ही लगे हुए हैं. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है. यहां के श्रीकृष्‍ण नगर निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार सनोज पांडेय के कार्यों से पीडि़त हैं.

दैनिक जागरण अखबार अपने तथा अपने कर्मचारियों की कारगुजारियों से आम लोगों की नजरों से गिरता जा रहा है. आए दिन इस अखबार की होली जलाई जाती है, संपादक का पुतला फूंका जाता है, इसके बाद भी इस अखबार के कर्ता धर्ता सुधरने की बजाय दिन प्रतिदिन गलत काम करने में ही लगे हुए हैं. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है. यहां के श्रीकृष्‍ण नगर निवासी दैनिक जागरण के पत्रकार सनोज पांडेय के कार्यों से पीडि़त हैं.

मोहल्‍लावासियों ने बाकायदा पम्‍पलेट छपवाकर सनोज पांडेय की कारस्‍तानी लिखा है तथा लोगों से दैनिक जागरण की प्रतियों को भी जलाने का आह्वान किया है. पत्रकार के विरोध में कई लोगों ने अखबार की प्रतियां भी जलाईं. वैसे भी दैनिक जागरण तथा इनके कर्मचारियों के ऊपर लंबे समय से वसूली के आरोप लगते रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि दैनिक जागरण अपने पत्रकारों को पैसा नहीं देता है, लिहाजा वे लोग अवैध तरीके से वसूली करके आम लोगों को प्रताडि़त करते रहे हैं तथा पत्रकारिता की गरिमा भी बेचते रहते हैं.

कुछ लोग तो चुटकी लेते हुए यह भी कहते हैं कि जागरण में पत्रकार को कार्ड रूपी दाग देकर सांड़ की तरह चरने खाने के लिए छोड़ दिया जाता है. खैर, जो भी दैनिक जागरण की साख लगातार गिरती जा रही है. अब स्थिति यह आ गई है कि लोग तमाम जगह इस अखबार तथा इसके भ्रष्‍टतंत्र के खिलाफ मुखर होकर विरोध करने लगे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...