राष्ट्रीय सहारा, कानपुर से खबर है कि यहां एक गलत जांच रिपोर्ट देने के आरोप में एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है, दूसरे की सेवाएं समाप्त की गई हैं तो तीन लोगों को एक-एक पद का डिमोशन दिया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सतीश नाम के एक कर्मचारी के मामले में सर्कुलेशन मैनेजर उदयवीर सिंह, विज्ञापन प्रभारी संतोष लखेरा, विज्ञापन प्रबंधन अनिल निगम, स्टोर इंचार्ज राजीव शुक्ला तथा स्थायीकर्मी ओम कुमार ने एक जांच की थी.
इस जांच में इन लोगों ने सतीश पर लगाए गए सभी आरोपों को सही बताया था. सूत्रों का कहना है कि इसके बाद सतीश को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया गया. बाद में इस मामले में दुबारा जांच हुई तो सतीश पर लगे आरोप गलत पाए गए. इसके बाद प्रबंधन ने स्टोर इंचार्ज राजीव शुक्ला को टर्मिनेट कर दिया, जबकि ओम कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. बाकी अन्य लोगों को एक पद का डिमोशन कर दिया गया है. हालांकि खबर आ रही है कि कुछ और लोगों के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई हुई है, लेकिन उनके नामों की पुष्टि नहीं हो पा रही है.





