Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

चंदौली

चंदौली में प्रेम प्रसंग में बाधक बनी सास की बहु ने की हत्‍या

यूपी के चंदौली में एक शातिर दिमाग बहु ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही अपनी ही सास को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, और उसकी हत्‍या कर डाली, लेकिन अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो क़ानून की हाथों से नहीं बच पाता है। ऐसा ही हुआ इस कलयुगी बहू के साथ। शातिर दिमाग बहु पर उसकी चाल उलटी पड़ी, जिसने उसे सलाखों के पीछे पंहुचा दिया। मामला चकिया कोतवाली क्षेत्र का है जहां पति की मौत के बाद अपने ही देवर के साथ चल रहे अवैध सम्बन्ध को वैध करार देने में बाधक बन रही सास को अपनी जान हाथ धोना पड़ गया।

यूपी के चंदौली में एक शातिर दिमाग बहु ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही अपनी ही सास को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, और उसकी हत्‍या कर डाली, लेकिन अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो क़ानून की हाथों से नहीं बच पाता है। ऐसा ही हुआ इस कलयुगी बहू के साथ। शातिर दिमाग बहु पर उसकी चाल उलटी पड़ी, जिसने उसे सलाखों के पीछे पंहुचा दिया। मामला चकिया कोतवाली क्षेत्र का है जहां पति की मौत के बाद अपने ही देवर के साथ चल रहे अवैध सम्बन्ध को वैध करार देने में बाधक बन रही सास को अपनी जान हाथ धोना पड़ गया।

मृतका अशर्फी देवी की बड़ी बहु नीतू का प्रेम प्रसंग उसके छोटे बेटे गुड्डू के साथ चल रहा था। मृतका के बड़े बेटे की लगभग चार साल पहले सांप के काटने से मौत हो गयी थी। उस वक्त छोटे बेटे गुड्डू का गौना नहीं हुआ था। इसी दौरान देवर भाभी के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। गौना के बाद दोनों का यह मेल जोल गुड्डू की बीबी को नहीं भाया। तंग आकर वह अपने मायके राबर्ट्सगंज चली गयी और राबर्ट्सगंज थाने में दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसमें पूरे परिवार को जेल जाना पड़ा जो बाद में ज़मानत पर रिहा हो गए। इतना सब कुछ होने के बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा। नीतू की सास असर्फी देवी इस अवैध संबंध की हमेशा विरोध करती थीं। इसी बीच मृतका की बड़ी बहु नीतू के शैतानी दिमाग ने अपने पिता व एक रिश्तेदार के साथ मिल कर एक साजिश रची ताकि सास को रास्ते से हटा भी दिया जाय और हत्या का इल्जाम मायके में रह रही देवरानी पर लगा दिया जाय। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और ऐसा न हो सका।

पुलिस ने बताया कि प्लान के अनुसार बहु ने अपने पिता व एक रिश्तेदार को अपने घर बुलवाया और मौका देख कर आधी रात को घर के बाहर सोयी सास अशर्फी देवी को पहले घर के अन्दर बुलाया और तीनों ने मिलकर घर में पड़े मुसल और पत्थर के बट्टी से वार कर अशर्फी देवी की हत्या कर दी। हमले के वक्त अशर्फी देवी चीखती रहीं लेकिन बहु को अपने सास पर जरा भी रहम नहीं आया। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो असर्फी की सांसें टूट चुकी थी और हत्यारे मकान में ही छिपे हुए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने मकान को रात भर घेरे रखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  भूसे के ढेर में छुपे मृतका के समधि, उसके रिश्तेदार व बहु नीतू को गिरफ्तार कर लिया। बहु द्वारा किये गए इस घिनौने कृत्य के बाद से  इलाके में सनसनी फ़ैल गयी और लोग सास-बहु के रिश्ते को भी संदेह की दृष्टि से देखने लगे हैं।

चंदौली से महेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...