जनसंदेश टाइम्स, कानपुर से खबर है कि विकास शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, जबलपुर के साथ कर रहे हैं. ये भास्कर के साथ उनकी दूसरी पारी है. इसके पहले भी वे धनबाद में दैनिक भास्कर को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. विकास की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है. वे कई अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक भास्कर के फीचर डेस्क रसरंग से प्रशांत जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से भास्कर से जुड़े हुए थे. प्रशांत अपनी नई पारी नईदुनिया, इंदौर से शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी डेस्क पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.





