देश के जाने माने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को देहरादून के जालीग्रांट हास्पीटल में भर्ती कराया गया है. 87 वर्षीय श्री बहुगुणा को सोमवार की सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डाक्टरों की सघन निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डाक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार है. लेकिन उनका वजन कम हुआ है. सु्ंदर लाल बहुगुणा टेहरी डैम मूवमेंट के दौरान चिपको आंदोलन से जुड़े रहे हैं. सत्तर के दशक में इस आंदोलन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.






