लंदन : सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थक माने जाने वाले कंप्यूटर हैकरों ने ब्रिटेन के लोकप्रिय टेलीविजन चैनल (आईटीवी) के ट्विटर अकांउट को निशाना बनाया है। आईटीवी के ट्विटर अकाउंट को शुक्रवार शाम हैक कर लिया गया और इस पर एक संदेश छोड़ दिया गया।
जस्ट कीडि़ंग़ सीरियाई इलेक्ट्रिानिक सेना यहां पर मौजूद थी। आईटीवी के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ देर के लिए उनके ट्विटर खाते को जरूर हैक किया गया, लेकिन कंपनी के प्रोग्रामरों ने जल्द ही इस पर पुन: नियंत्रण हासिल कर लिया और नकली टवीट संदेशों को हटा लिया गया।
ब्रिटिश तथा दूसरे मीडिया समूहों पर बढ़ते जा रहे हैकिंग के मामलों को मद्देनजर रखते हुए टिवटर इंकार्पोरेशन ने बुधवार को एक नए सुरक्षा मापदंड की घोषणा की जिसके तहत किसी भी उपभोक्ता को दो स्तरों पर अपनी पहचान उपलब्ध कराके ही लाग इन करने की आवश्यकता होगी। उल्लेखनीय है कि सीरियाई इलेक्ट्रिानिक सेना इससे पहले असोसियेटिड प्रेस, फ्र्इानेंशियल टाइम्स तथा डेली टेलीग्राफ् जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों पर सायबर हमले की चुकी है। (रायटर)





