अमर उजाला समूह रोहतक में अपने 19वें यूनिट की लांचिंग में जोर शोर से जुटा हुआ है. रोहतक के एचएचआईडीसी के सेक्टर 31 में बन रहे इस यूनिट में नियुक्तियां भी शुरू कर दी गई हैं. अमर उजाला, अलीगढ़ में तैनात रहे बजरंग को रोहतक यूनिट का हेड बनाया गया है. सर्कुलेशन में पंकज को लाया गया है. उन्हें रोहतक यूनिट का सर्कुलेशन हेड बनाया गया है. संभावना है कि अगले दो महीनों के भीतर रोहतक से अमर उजाला की लांचिंग कर दी जाए.
अभी इस यूनिट के संपादक का नाम तय नहीं किया गया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही संपादक की भी नियुक्ति कर दी जाएगी, जिसके बाद टीम गठन की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. गौरतलब है कि इस यूनिट के लिए भूमिपूजन का काम इसी साल 19 जनवरी को राजुल माहेश्वरी तथा तन्मय माहेश्वरी ने करवाई थी.





