जिस दौर से पत्रकारिता गुजर रही है उस दौर में नैतिकता और सरोकार की बात करना तो बेमानी है. अब तो दौर चोरी और सीनाजोरी का है. नैतिकता का हाल यह है कि जो लोग पेड न्यूज छापते हैं वो ही अपने अखबारों में पेड न्यूज के खिलाफ लंबा चौड़ा भाषण लिखते हैं. यानी राजनीतिक के साथ पत्रकारिता के कई संस्थानों ने अपना शर्म बेच दिया है. ताजा मामला यह है कि सुजीत ठाकुर दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार हैं. ये अखबार के लिए भाजपा का बीट कवर करते हैं.
सुजीत ठाकुर ने 20 मई को भाजपा के बारे में एक आर्टिकल लिखा, जिसे दैनिक भास्कर ने संपादकीय पेज पर प्रकाशित किया. नीचे सुजीत ठाकुर के परिचय में लिखा गया कि यह दैनिक भास्कर से जुड़े हुए हैं. वही आर्टिकल दूसरे दिन श्री टाइम्स ने अपने यहां सुजीत ठाकुर के नाम से प्रकाशित किया तथा नीचे लिखा टिप्पणीकार हैं. श्री टाइम्स ने सुजीत ठाकुर का आर्टिकल बिना उनसे या उनके संस्थान से पूछे प्रकाशित कर दिया.
बताया जा रहा है कि चोरी से श्री टाइम्स द्वारा इस आर्टिकल को प्रकाशित किए जाने के बाद नाराज सुजीत ठाकुर ने अपनी आपत्ति भी जताई. हालांकि आगे इस मामले में प्रबंधन ने क्या कार्रवाई की तथा यह गलती किसकी थी यह जानकारी नहीं मिल पाई है. नीचे दोनों अखबारों में प्रकाशित आर्टिकल.

दैनिक भास्कर







