नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज आरवी रवींद्रन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीएसए) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. एनबीएसए चैनलों के कंटेंट पर नजर रखने वाली एक इंडिपेंडेंट और सेल्फ-रेग्युलेटरी बॉडी है, जिसका गठन न्यूज ब्रॉडकास्टर्स असोसिएशन (एनबीए) और प्रमुख न्यूज चैनलों ने किया है. जस्टिस रवींद्रन 2011 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे. इसके पहले एनबीएएस के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस जेएस वर्मा थे, जिनका इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था.





