गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में लंबे समय से दैनिक जागरण की जिम्मेदारी संभाल रहे गौरव नौडियाल ने इस्तीफा दे दिया है. गौरव जिले के तेजतर्रार पत्रकारों में शामिल हैं. बाम पंथी विचार धारा के गौरव जागरण प्रबंधन से नाराज चल रहे थे. उन से पहले नवीन खंडूरी भी दैनिक जागरण को छोड़ कर चले गये थे. इसके बाद जागरण ने कुछ समय पहले गोपेश्वर अमर उजाला से गुरविंदर को तोड़ कर गौरव के ऊपर लाकर बिठा दिया था, जिससे गौरव नाराज चल रहे थे.
गौरव ने इस्तीफे उकी पुष्टि की है. गौरव अपनी नई पारी किसी नेशनल पत्रिका से शुरू करने जा रहे हैं. बताया तो यह भी जा रहा है कि देहरादून के एक लीडिंग अख़बार से भी गौरव को ऑफर है.





