मुंबई से खबर है कि अंकुर पाठक ने अपनी नई पारी टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के अखबार मुंबई मिरर के साथ की है. उन्हें अखबार में इंटरटेनमेंट रिपोर्टर के पद पर ज्वाइन कराया गया है. अंकुर इसके पहले लोकापर्ण, देसीमार्टिन वेबसाइट तथा ऑल स्ट्रीट जर्नल के लिए भी फ्रीलांसिंग करते रहे हैं. इन्होंने ग्लोबल मूवी, सीएनएनआईबीन तथा पीपुल मैगजीन जैसे संस्थानों के साथ इंटर्न भी किया है. मुंबई के नेशनल कॉलेज से बीकॉम और जयहिंदु कालेज से मास कॉम में पासआउट अंकुर राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाठक के पुत्र हैं.
हमार टीवी से खबर है कि विद्या वर्मा ने एचआर विभाग में ज्वाइन किया है. वे जी समूह से इस्तीफा देकर हमार टीवी के साथ जुड़ी हैं.





