Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी के डीजीपी ने थानेदारों को मीडिया से दूर रहने की ताकीद की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समाजवादी अखिलेश यादव भले ही प्रदेश की पुलिस को आम जनता से जुड़ने व मीडिया फ्रैंडली होने का पाठ पढ़ा रहे हों। लेकिन उनके सिपहसालारों को शायद यह मंजूर नहीं है। शायद यही कारण है कि प्रदेश पुलिस के लिए एक बार फिर बसपा सरकार के दौर का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया है। डीजीपी की ओर से सभी जिलों के कप्तानों को भेजे गए पत्र में निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां के थानेदारों को मीडिया से दूर रहने की ताकीद कर दें। किसी थानेदार ने मीडिया से घनिष्ठता बढ़ाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। केवल राजपत्रित अधिकारी ही मीडिया से बात करेंगे और पीआरओ सेल सूचनाएं प्रदान करेगी।

प्रदेश के महानिदेशक देवराज नागर ने बीते माह में कई संगीन मामलों में अफसरों और थाना प्रभारियों के बयानों में विरोधाभास प्रकट होने पर ठंडे बस्ते में पड़े इस फरमान का फिर से लागू करा दिया है, ताकि पुलिस की किरकिरी ना हो। अब एसओ और चौकी प्रभारी मीडिया से बात नहीं करेंगे। यह फरमान जिलों के थानों-चौकियों तक पहुंच गया है। सभी को निर्देशित कर दिया गया है कि मीडिया से दूरी बना लें। इस आदेश के विपरीत आचरण करता हुआ कोई पाया गया तो वो कार्रवाई के लिए खुद जिम्‍मेदार होगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...