देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार गिरीश तिवारी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गिरीशचन्द तिवारी साप्ताहिक उत्तरांचल नमन के मुद्रक व संपादक थे। वे लगभग 50 वर्ष के थे। राज्य गठन से पूर्व तिवारी लखनऊ में भी पत्रकारिता कर चुके थे।
श्री तिवारी 1985-86 के दौरान तरुण हिन्द (ऋषिकेश) के लिए काम करते थे। सन् 1991 से 2000 तक वे लखनऊ में रहे। साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी के करीबी रहे तिवारी अल्मोड़ा के निकट हवालबागके निवासी थे। अविवाहित रहे श्री तिवारी पत्रकारिता में मस्तमौला शख्सियत थे। श्री तिवारी की मृत्यु पर देहरादून में पत्रकारों और पत्रकार संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। उत्तराखण्ड के गठन से पूर्व श्री तिवारी ने लखनऊ में सक्रिय पत्रकारिता में योगदान दिया। श्री तिवारी की असमय मृत्यु पर देहरादून के पत्रकारों और पत्रकार संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।






