Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मायावती के भाई और सतीश मिश्रा के बेटे ने छुपा रखे हैं घोटाले के हजारों करोड़ रुपये!

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के परिवार पर करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख उन पर लगे आरोप के सिलसिले में जारी दस्तावेजों को गलत साबित करें। सोमैया ने बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के परिवार को भी भ्रष्टाचार में शामिल बताया।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के परिवार पर करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख उन पर लगे आरोप के सिलसिले में जारी दस्तावेजों को गलत साबित करें। सोमैया ने बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के परिवार को भी भ्रष्टाचार में शामिल बताया।

सोमैया ने कहा, "मायावती के भाई आनंद कुमार ने सतीश चंद्र मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा के साथ मिलकर वर्ष 2007 में आनंद कुमार समूह का गठन किया और उसके तहत दर्जनों कम्पनियां बनाईं जिसमें घोटाले के हजारों करोड़ रुपये छुपाकर रखे गए।" इस समूह की 125 कम्पनियों की सूची और दस्तावेज जारी करते हुए सोमैया ने दावा किया कि इस तरह की बेनामी और रहस्यमय कम्पनियों की संख्या 300 के ऊपर है, जिसके जरिए आनंद कुमार समूह ने 10,000 करोड़ का घोटाला किया।

सोमैया ने मुख्यमंत्री मायावती को चुनौती दी कि वह जारी किए गए किसी भी दस्तावेज को गलत साबित करके दिखाएं। भाजपा नेता ने कहा, "मुख्यमंत्री बताएं कि क्या यह गलत है कि आनंद कुमार समूह की कम्पनियों में हजारों करोड़ रुपये के कालेधन को सफेद किया गया।" सोमैया के साथ मौजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा, "हमारी मांग है कि भाजपा की तरफ से जारी किए गए दस्तावेजों को संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार अपनी किसी उच्चस्तरीय जांच एजेंसी से हजारों करोड़ रुपये के इस घोटाले की जांच करवाए।"

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...