आज समाज, जींद के ब्यूरो चीफ राकेश पानू ने पानीपत में एक इंस्टीच्यूट के संचालक अनिल भान को जान से मारने की धमकी दी है. अनिल ने इसकी शिकयत पानीपत पुलिस को की है. राकेश पानू पर जाति सूचक गलियां देने के भी आरोप लगे हैं. पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार राकेश पानू 24 मई को अपने 4 साथियों के साथ पानीपत में अनिल भान के कार्यालय में आये. वह और उसके साथी हथियारों से लैस थे. इन लोगों ने उसको जान से मारने की धमकी दी.
राकेश पानू की धमकी से डरे अनिल ने इसकी शिकायत पुलिस से की. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है. वो जांच में जुटी हुई है. नीचे अनिल भान द्वारा दी गई शिकायत…








