देवरिया। समाजवादी पार्टी से आगामी लोकसभा के लिए देवरिया संसदीय क्षेत्र के लिए घोषित किए गए प्रत्याशी पूर्व आईएएस रामेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि राजनीति रिटायर्ड अधिकारियों के लिए समाज सेवा का एक अच्छा मंच है। उनका मानना है कि राजनीति में जो भी विसंगितियां व्याप्त है उसे दूर करने में रिटायर्ड आईएएस या आईपीएस अधिकारी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
श्री त्रिपाठी शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवरिया से मैं नहीं वरन मुलायम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि समाजवादी पार्टी वन मैन कैडर की पार्टी है। इसके पूर्व लखनऊ से देवरिया पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा श्री त्रिपाठी का कई स्थानों पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
देवरिया से ओपी श्रीवास्तव की रिपोर्ट.





