इंडिया टीवी, आजतक, लाइव इंडिया, मौर्य टीवी जैसे चैनलों में काम कर चुके कुमार राजेश ने नई पारी की शुरुआत एनडीटीवी के साथ की है. पता चला है कि वे एनडीटीवी वर्ल्डवाइड के साथ बतौर कंसल्टेंट जुड़े हैं. हाल-फिलहाल कुमार राजेश मौर्य टीवी के साथ थे.
सुधांशु सिंह का तबादला हिंदुस्तान, मिर्जापुर से हिंदुस्तान, बलिया कर दिया गया है. सुधांशु जिला विज्ञापन प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. वे हिंदुस्तान से पहले ईटीवी बरेली, हिंदुस्तान इलाहाबाद, न्यूज२४ लखनऊ और रेड एफएम वाराणसी में भी सेवाएं दे चुके हैं.
विजय मिश्रा ने प्रभात खबर से इस्तीफा दे दिया है. वे फीचर में डिजायनर के पद पर कार्यरत थे. विजय प्रभात खबर में अक्टूबर 2009 से जनवरी 2011 तक मुंबई में रहे और जनवरी से 12 दिसम्बर तक रांची में कार्यरत रहे. उससे पहले वे हिंदुस्तान, चंडीगढ़ में थे.
अगर आपने भी कहीं नई पारी शुरू की है, तबादला हुआ है, इस्तीफा दिया है, एवार्ड पाया है… तो हमें लिख भेजिए, भेजने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, मेल आईडी है [email protected]





