Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

लादेन को अमेरिका ने नहीं मारा, उसने खुद को बम से उड़ाया!

वॉशिंगटन : अमेरिका आज भी अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मारने की वाहवाही लूटता है। लेकिन अब एक नई जानकारी के मुताबिक ओसामा को अमेरिका ने नहीं बल्कि ओसामा ने खुद को मार लिया था यानी खुद के हाथों खुदकुशी कर ली थी।

वॉशिंगटन : अमेरिका आज भी अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मारने की वाहवाही लूटता है। लेकिन अब एक नई जानकारी के मुताबिक ओसामा को अमेरिका ने नहीं बल्कि ओसामा ने खुद को मार लिया था यानी खुद के हाथों खुदकुशी कर ली थी।

ओसामा के पूर्व बॉडीगार्ड ने दावा किया है कि ओसामा ने खुद को अपने ही हाथों मार लिया था। बॉडीगार्ड के मुताबिक ओसामा बिन लादेन को अमरीकी नेवी सील्स नहीं मारा था, बल्कि उसने खुद को बम से उड़ा लिया था। ओसामा के इस पूर्व बॉडीगार्ड के दावे पर कितनी सच्‍चाई है, यह बात या तो वह ही जानते हैं या फिर अमेरिका।

लादेन के पूर्व बॉडीगार्ड नबील नईम अब्‍दुल फतेह ने कहा कि जिस वक्‍त ओसामा की मौत हुई, उस वक्‍त वह व‍हां मौजूद नहीं था। हालांकि ओसामा के विरोधियों का मनाना है कि उसके समर्थक जानबूझ कर ऐसी बातें फैलाते है और पूर्व बॉडीगार्ड के दावे में कोई भी सच्‍चाई नहीं है। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्‍तान के ऐबटाबाद में 2 मई, 2011 को अमेरिकी सील कमांडरों की कार्रवाई में मारा गया था।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में नईम ने कहा कि ओसामा को समुद्र में दफनाने की बात हजम नहीं होती। उसने आरोप लगाया कि इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा झूठ बोल रहे हैं। नईम ने यह भी कहा कि ओसामा 10 साल से विस्फोटकों से लदा बेल्ट पहन रहा था और पकड़े जाने के डर से उसने खुद को उस फिदाईन बेल्ट से उड़ा लिया। (जी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...