बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के शिमला से प्रसारित होने वाले हिमाचल आजकल चैनल प्रबंधन के खिलाफ चेक बाउंस का मुकदमा बिलासपुर की सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है, जिसकी सुनवाई 30 मई को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता द्धारा इससे पहले चैनल प्रबंधन के मैनेजिंग डायरैक्टर राजेश्वर सभ्रबाल को लीगल नोटिस भेजा गया था, जिसे प्रबंधन ने लेने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया है।
याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में बताया है कि हिमाचल आजकल चैनल द्धारा उसे बतौर रिपोर्टर 250 रुपये प्रति न्यूज स्टोरी की दर से भुगतान किये जाने के अनुबंध पर रखा था और जिसके लिये चैनल प्रबंधन की ओर से ओएसडी ओशिमा भागचंटा द्धारा बाकायदा नियुक्ति पत्र भी जारी किया हुआ है। कंपनी ने आठ हजार रुपयों का भुगतान पंजाब नेशनल बैंक के चैक के माध्यम से किया था जो कि खाते में राशि न होने की वजह से बाउंस हो गया है।
याचिकाकर्ता द्धारा कोर्ट को बताया गया है कि प्रबधंन ने चेक देने के बाद भी भुगतान करने के लिये टाल मटोल का रवैया जारी रखा, जिसके बाद उन्हें मजबूरन कोर्ट की शरण में जाना पडा। उधर, सीजेएम कोर्ट बिलासपुर में चेक बाउंस का मुकदमा दाखिल करते हुये 30 मई को सुनवाई तय कर दी है।






