जनसंदेश टाइम्स, बनारस यूनिट से जुड़े जिलों में अखबार भगवान भरोसे ही चल रहा है. बनारस यूनिट से संबद्ध इलाहाबाद में खबरों का टोटा है या फिर अयोग्य लोगों की ज्यादा भर्ती हो गई है, कारण चाहे जो भी हो यहां एक ही खबर दो दिन लगाया जा रहा है. पहले दिन जो खबर सिंगल कॉलम में छपती है, अगले ही दिन वह खबर तीसरे पेज की लीड बन जाती है. जनसंदेश टाइम्स, इलाहाबाद में 28 मई को पेज नम्बर तीन पर सिंगल कॉलम में खबर छपती है 'चुभती जलती गर्मी का आया मौसम'.
इस के ठीक अगले अंक यानी 29 मई को एक और खबर छपती है, जिसका शीर्षक है – 'हवा में नमी : चुभती जलती गर्मी का मौसम आया'. टॉप में पहले दिन वाली खबर का ही दुहराव है. आप भी देखिए नीचे दोनों खबरें…

28 मई को प्रकाशित खबर

29 मई को अखबार में प्रकाशित खबर





