Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुल्‍तानपुर में ब्‍लाक प्रमुख ने पत्रकार को सरेआम पीटा, एनसीआर दर्ज

सुल्तानपुर : सपा के शासनकाल में पत्रकारों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पत्रकारों को कभी नेता पीट रहे हैं तो कभी पुलिस वाले। सुल्‍तानपुर में भी कानून व्यवस्था का मखौल उड़ाते हुए चांदा थाना क्षेत्र के महारानी पश्चिम गांव में मंगलवार की रात ब्लाक प्रमुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पत्रकार को जमकर पीटा। देर रात थाने में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने तहरीर दी गई। पुलिस ने पत्रकार की तरफ से एफआईआर दर्ज करने की बजाय दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर ली। ब्लाक प्रमुख बचाव में हर तरह के हथकंडे अपना रहा है। संभव है पत्रकार को न्‍याय न मिले।

घटना मंगलवार की देर रात की है। चांदा थाना क्षेत्र के महारानी पश्चिम गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में पत्रकार रामप्रकाश मिश्र मौजूद थे। उसी दौरान चांदा ब्लाक प्रमुख आनंद मिश्र भी अपने साथियों सहित वहां आ पहुंचा। रामप्रकाश को देखते ही वह उनसे उलझ गया। पत्रकार जब तक कुछ समझता प्रमुख अपने साथियों के साथ उस पर टूट पड़ा। हल्ला-गुहार मचने पर लोग दौड़े तब रामप्रकाश ने भागकर जान बचाई।

किसी तरह समझा बुझाकर प्रमुख को लोगों ने शांत कराया। पत्रकार ने देर रात अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत थाने में दी। बताते हैं कि थाने में ब्लाक प्रमुख की ओर से तहरीर आ गई है। इस पर पुलिस ने दोनों ओर से एनसीआर कायम कर लिया है। एसओ चांदा वीपी सिंह का कहना है कि दोनों ओर से एनसीआर दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि उन्हें संपूर्ण मामले की जानकारी है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। हालांकि, पुलिस का रवैया देखकर नहीं लग रहा है कि पीडि़त पत्रकार को न्‍याय मिल पाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...