Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दक्षिण मुंबई और दबंग दुनिया ने दिया हमारा महानगर को झटका

मुंबई में लंबे समय से प्रकाशित हो रहे हमारा महानगर की स्थिति खराब हो गई है. इसी महीने शुरू हुए अखबार दक्षिण मुंबई और जल्‍द लांच होने जा रहे दबंग दुनिया ने हमारा महानगर को जोरदार झटका दिया है. हमारा महानगर से कार्यकारी संपादक सुधांशु झा समेत दो लोग दक्षिण मुंबई से जुड़ गए हैं. अभी अखबार इस झटके से उबरा ही नहीं था कि लगभग 8 अन्‍य कर्मचारी दबंग दुनिया और दक्षिण मुंबई से जुड़ने जा रहे हैं. 

मुंबई में लंबे समय से प्रकाशित हो रहे हमारा महानगर की स्थिति खराब हो गई है. इसी महीने शुरू हुए अखबार दक्षिण मुंबई और जल्‍द लांच होने जा रहे दबंग दुनिया ने हमारा महानगर को जोरदार झटका दिया है. हमारा महानगर से कार्यकारी संपादक सुधांशु झा समेत दो लोग दक्षिण मुंबई से जुड़ गए हैं. अभी अखबार इस झटके से उबरा ही नहीं था कि लगभग 8 अन्‍य कर्मचारी दबंग दुनिया और दक्षिण मुंबई से जुड़ने जा रहे हैं. 

उल्‍लेखनीय है कि मुंबई से प्रकाशित हमारा महानगर यहां के प्रमुख अखबारों में शामिल है. जिस तरह से इस अखबार का सर्कुलेशन बढ़ रहा था उससे लग रहा था कि नवभारत को भी पीछे करके नम्‍बर दो का अखबार बन जाएगा, लेकिन इन झटकों ने हमारा महानगर की राह मुश्किल कर दी है. अब अखबार की स्थिति उल्‍टी होने लगी है. बताया जा रहा है कि अखबार के मालिकान ही इसके संचालन में ज्‍यादा दिलचस्‍पी नहीं ले रहे हैं, उनकी ज्‍यादा दिलचस्‍पी राजनीति में है, लिहाजा अखबार पर प्रभाव पड़ रहा है.

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों यहां हुए इंक्रीमेंट से भी नाराजगी है. वेतनवृद्धि में पार्शियालिटी की गई है. नए लोगों के वेतन में चार से पांच हजार रुपये की वृद्धि की गई है तो पुराने लोगों को इसका आधा या आधे से भी कम बढ़ोत्‍तरी दी गई है. बताया जा रहा है कि इंक्रीमेंट के चलते पत्रकार ज्‍यादा नाराज हैं और मौका मिलते ही दूसरे अखबारों में चले जा रहे हैं. संभावना है कि जून में कुछ और लोग दक्षिण मुंबई और दबंग दुनिया चले जाएंगे. इन लोगों की बातचीत फाइनल हो चुकी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...