दैनिक जागरण, महाराजगंज से खबर है कि महेंद्र त्रिपाठी का तबादला गोरखपुर के लिए कर दिया गया है. वे यहां पर जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन को इनके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद प्रबंधन ने महेंद्र को गोरखपुर बुला लिया. इनकी जगह फिलहाल किसी को नियुक्त नहीं किया गया है. फरेंदा तहसील के प्रभारी विश्व दीपक मिश्रा को फिलहाल जिम्मेदारी सौंपनी की बात आ रही है.
बताया जा रहा है कि महेंद्र को जब से बागड़ोर दी गई है जब से लेकर अब तक दैनिक जागरण के सर्कुलेशन में गिरावट देखी जाती रही है. इनके कार्यकाल में ही अमर उजाला महाराजगंज में नम्बर एक बन गया. दैनिक जागरण और हिंदुस्तान के सर्कुलेशन में भी महज कुछ सौ प्रतियों का फासला रह गया है. जिस प्रकार से महेन्द्रा ने अपने कार्यकाल मे सीमावर्ती ग्रामीण पत्रकारों के साथ व्यवहार किया उसकी चर्चा हर जगह हुआ करती है. मामला बरगद्वा का रहा हो या रतनपुर का सभी मामले मे इनकी खूब किरकिरी हुई थी. अब जबकि बतौर नये प्रभारी के तौर पर काम देख रहे विश्व दीपक से प्रबंधन को काफी उम्मीदे हैं.
महाराजगंज से अरुण कुमार वर्मा की रिपोर्ट.





