हिंदुस्तान टाइम्स, दिल्ली से खबर है कि निरंजन प्रकाश ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग में जीएम के पद पर कार्यरत थे. निरंजन पांच सालों से एचटी के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने अपनी नई पारी टाटा सर्विसेज में रिसर्च कंसल्टिंग में प्रैक्टिस कंसल्टेंट के पद पर ज्वाइन किया है. वे टाटा मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर, पुणे में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.
एचटी ज्वाइन करने वे स्टार टीवी के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने अपने करियर के शुरुआत में उन्होंने ई-सिटी वेंचर्स (एस्सेल समूह), सीएनबीसी टीवी18 और द टाइम्स ऑफ इंडिया को अपनी सेवाएं दी हैं. उन्होंने सिम्बायोसिस सोसायटी और वेलिंगकर शिक्षा एवं अन्य के दायरे के तहत संस्थानों में कई शैक्षणिक कार्यों का भी प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा भी वे कई संस्थानों से जुड़े रहे हैं.





