चंदौली : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला इकाई का चुनाव 25 मई को बबुरी स्थित अशोक इंटर कालेज के प्रांगण में हुई, जिसमें ग्रापए के जिला पदाधिकारियों का चयन किया गया. चुनाव मुख्य अतिथि ग्रापए के प्रदेश संगठन मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसहमति से तारकेश्वर सिंह को जिलाध्यक्ष व कमलेश तिवारी को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया.
जबकि जिला इकाई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कान्त गुप्ता, सत्यमूर्ति ओझा, विजय विश्वकर्मा, जेपी रावत, कोषाध्यक्ष -बिहारी लाल जायसवाल, संगठन मंत्री-प्रेम शंकर त्रिपाठी, मंत्री -रामजी प्रसाद भैरव, आलोक सिंह, रतीश कुमार व मिडिया प्रभारी -संतोष खरवार को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने संगठन के संस्थापक स्व. बालेश्वर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान करुणा पति त्रिपाठी, मिथिलेश दुबे, डा. देवेन्द्र यादव, गौरव श्रीवास्तव, राम नगीना सिंह, संजय अग्रवाल, डा. राजेंद्र सिंह, सूर्य मुनि तिवारी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, नन्द लाल ''नंदू'' उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला राय व संचालन कमलेश तिवारी ने किया.





