भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भापोल से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र जन जन जागरण में शुरुआत से काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह ने जन जन जागरण को अलविदा कह दिया है। अजीत सिंह की गिनती प्रदेश के वरिष्ठ और योग्य पत्रकारों में की जाती है। इसके पहले वे दैनिक भाष्कर, दैनिक जागरण और पत्रिका तथा पीपुल्स समाचार, प्रभात खबर में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
बताया जाता है कि अजीत सिंह अपने काम और सिद्धांतों से किसी प्रकार का समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। वे काफी दिनों अखबार में प्रबंधन के हस्तक्षेप के चलते खुद को असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन मालिक के स्वभाव और संबंधों के कारण कोई निर्णय नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अंतत: उन्होंने जन जन जागरण को अलविदा कह दिया।
हिंदुस्तान, गोरखपुर से खबर है कि सफी आजमी का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है। सफी सिटी इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे। वे लंबे समय से हिंदस्तान से जुड़े हुए हैं। उन्हें लखनऊ में कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।





