: नाबालिग लड़कियों के दुपट्टा खींचने के आरोपी दारोगा को निलंबित करने की मांग : झाँसी में इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार को फर्जी मामले में जेल भेजे जाने के विरोध में पत्रकार अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गए हैं। जनपद के पत्रकार इलाईट चौहराहे पर अनशन पर बैठ हुए हैं.
पत्रकारों का आरोप है कि दारोगा जेपी यादव ने कुछ महीनों पर कोतवाली में दो नाबालिग लड़कियों का दुपट्टा खीचा था और यह खबर प्रसारित होने के बाद से वह पत्रकारों से खुन्नस रखता था। इसके बाद भी जब पत्रकारों ने दारोगा के खिलाफ खबर बंद नहीं किया तो उसने पत्रकार अमित श्रीवास्तव पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
जबकि दुपट्टा उतारने और नाबालिग लडकियों से अश्लील व्यवहार करने के आरोपी दरोगा जेपी यादव पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पत्रकारों का कहना है कि यह अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपी दारोगा जेपी यादव को निलंबित नहीं कर दिया जाता।







